बेगुसराय, मार्च 1 -- गढ़पुरा, एक संवाददाता। परीक्षा की तैयारी-हमारी साझा जिम्मेदारी थीम पर शनिवार को प्रखंड की सभी 61 प्रारंभिक विद्यालयों में अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। शिक्षकों के द्वारा उक्त थीम के संदेश को सभी अभिभावकों तक पहुंचाया गया था जिससे पीटीएम के दौरान अधिक से अधिक अभिभावक विद्यालय में उपस्थित हो सके। राहुलनगर प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक संजय कुमार ने बताया कि अगले माह में प्रखंड की सभी प्रारंभिक विद्यालयों में वार्षिक परीक्षा का आयोजन किया जाना है। इसको लेकर इस बार परीक्षा की तैयारी-हमारी साझा जिम्मेदारी रखा गया है। ताकि, वार्षिक परीक्षा की तैयारियों में शिक्षकों के साथ अभिभावकों का पूरा सहयोग बच्चों को मिल सके। इधर, मौजी हरिसिंह पंचायत स्थित ततमाटोल प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका रेखा सिन्हा ने इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.