सोनभद्र, अप्रैल 18 -- म्योरपुर, हिंदुस्तान संवाद। स्थानीय ब्लॉक के गोविंदपुर स्थित सामाजिक संगठन बनवासी सेवा आश्रम में वाराणसी स्थित जे कृष्ण मूर्ति फाउंडेशन एनी बेसेंट कॉलेज के 21 छात्र-छात्राओं की टीम बनवासी सेवा आश्रम पहुंची। इस दौरान स्थानीय छात्र-छात्राओं से अनुभव बांटा, छात्रों की टीम शिक्षिका प्रभा के नेतृत्व में ग्रामीण जीवन शैली,जैविक खेती, रोजगार और पर्यावरण, पेयजल जैसे मुद्दों पर अध्ययन करेगी। साथ में स्थानीय दर्जन भर छात्र भी शामिल रहे। पहले दिन के प्रथम सत्र का उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलित कर आश्रम के कार्य और ग्रामीण जीवन पर शुभा प्रेम ने छात्रों को अवगत कराया साथ ही अपनी विशेष रुचियों और विचारों को साझा किया। इस दौरान बनवासी सेवा आश्रम पर आधारित एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म प्रदर्शित की गई, जिसके माध्यम से आश्रम के विभिन्न कार्यों और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.