गिरडीह, मार्च 18 -- देवरी, प्रतिनिधि। निरंजन पीठाधीश्वर हरिद्वार के महामंडलेश्वर डा. स्वामी श्री कैलाशानंद गिरि जी महाराज सोमवार की रात देवरी के देवपहाड़ी स्थित शिव मंदिर प्रांगण पहुंचे। जहां उन्होंने मंदिर के गर्भ गृह में बाबा जागनाथ की विधिवत पूजा अर्चना की। पूजा के उपरांत उन्होंने मठ में संचालित गुरुकुल में शिक्षा अध्ययन कर रहे बटुक/बच्चों से मिले। उन्होंने लोगों से बटुकों को गोद लेकर पढ़ाई में सहयोग करने की अपील की। कहा कि गुरुकुल की कमी के कारण कर्मकांड ब्राह्मणों की कमी होती जा रही है। बताया कि गुरुकुलम में वैदिक पाठ का अध्ययन कर रहे सभी बटुक/बच्चे भगवान शिव के समान प्रिय हैं। वर्तमान में यहां 93 बच्चे शिक्षा अध्यनरत हैं। इस गुरुकुल में अध्ययन करने वाले बच्चे ऋग्वेद, सामवेद, यजुर्वेद व अथर्व वेद की शिक्षा ग्रहण कर देशभर में धर्म का प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.