नई दिल्ली, दिसम्बर 14 -- - युवाओं की अकस्मात मौतें ज्यादा, हृदयाघात बन रहा बड़ा कारण नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। कोविड-19 के टीके से अकस्मात मौतें होने का कोई वैज्ञानिक साक्ष्य नहीं मिला। धूम्रपान व शराब का सेवन इसके बड़े कारक पाए गए। एम्स दिल्ली में किए गए एक अध्ययन में यह बात सामने आई है। अकस्मात मौत की घटनाओं में युवाओं की जान अधिक जा रही है। हृदयाघात इसका बड़ा कारण बन रहा है। इसके अलावा अचानक सांस की परेशानी होना दूसरा बड़ा कारण बन रहा है। कोरोना महामारी के बाद सोशल मीडिया में अकस्मात मौत के कई वीडियो सामने आने से अचानक हृदयाघात के मामलों को लेकर एक चर्चा शुरू हो गई थी। इसे कोरोना के टीकाकरण से भी जोड़कर देखा जा रहा था। इसके मद्देनजर भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) की पहल पर एम्स के पैथोलॉजी व फोरेंसिक मेडिसिन के विशेषज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.