बांदा, अप्रैल 18 -- बांदा, संवाददाता। मंडलीय अधिवक्ता वेलफेयर एसोसिएशन में चुनाव के लिए शनिवार को नामांकन प्रक्रिया कराई गई। इस दौरान अध्यक्ष सहित सभी पदों पर एक-एक प्रत्याशी ने नामांकन किया। इससे सभी पदाधिकारियों का निर्विरोध चुना जाना तय है। हालांकि 28 अप्रैल की पदाधिकारियों की घोषणा की जाएगी। वरिष्ठ समिति अध्यक्ष दिनेश श्रीवास्तव ने की देखरेख में शनिवार को चित्रकूटधाम मंडल अधिवक्ता वेलफेयर एसोसिएशन में अध्यक्ष सहित सात पदों के लिए नाामंकन कराए गए। अध्यक्ष पद पर विजय कुमार द्विवेदी, उपाध्यक्ष पद पर संजय कुमार मिश्रा, मंत्री पद पर विनोद कुमार सिंह, उप मंत्री (प्रशासन) पद पर विकल्प शर्मा, उपमंत्री लेखा परीक्षा पद पर विपिन कुमार दीक्षित, कोषाध्यक्ष पद पर यशपाल सिंह ने नामांकन पत्र दाखिल किए। कार्यकारिणी सदस्य पद में शिवदत्त द्विवेदी, अरुण ...