अध्यक्ष समेत 22 अधिवक्ताओं को हाईकोर्ट ने भेजा कारण बताओ नोटिस
हरदोई, जुलाई 30 -- हरदोई, संवाददाता। इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने न्यायिक कार्य का बहिष्कार कर हड़ताल करने के मामले में शाहाबाद बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सहित 22 अधिवक्ताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। सभी अधिवक्ताओं को 15 दिनों के भीतर जिला न्यायाधीश के माध्यम से अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। शाहाबाद बार एसोसिएशन की ओर से न्यायालय बहिष्कार का नोटिस जारी किया गया था, जिसे तत्कालीन एसडीएम ने न्यायालय को प्रेषित कर दिया था। इसी नोटिस के आधार पर इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने मामले का स्वतः संज्ञान लेते हुए अधिवक्ताओं को नोटिस जारी किया। इस संबंध में शाहाबाद बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विमलेश लोधी ने बताया कि उन्हें निर्धारित अवधि के भीतर जिला न्यायाधीश के समक्ष अपना जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश प्राप्त हुए ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.