मुरादाबाद, मई 4 -- मुरादाबाद। जिला बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में सोमवार को अध्यक्ष व महासचिव पद के लिए दो-दो प्रत्याशियों ने अपने-अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। मतदान 15 मई को होगा और मतगणना 16 मई को होगी। चुनाव कमेटी के सामने सोमवार को अध्यक्ष पद के लिए सोमपाल सिंह, अनिल पाल सिंह और महासचिव पद के लिए गोपाल कृष्ण और हर स्वरूप सिंह ने अपने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं, जबकि कोषाध्यक्ष पद के लिए पूनम पाल और माधुरी ने नामांकन पत्र भरे हैं। उपाध्यक्ष के तीन पद हैं। इसके लिए धुव्र कुमार सक्सेना,नीरज कुमार पाठक, अनुप भारती और अशोक कुमार ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। संयुक्त सचिव के तीन पदों के लिए अभिषेक भारद्वाज, दीपांकर शर्मा, गुंजन सक्सेना और अनिल कुमार ने नामांकन पत्र दाखिल किए है। सदस्य कार्यकारिणी के 12 पदों क लिए रवि कुमार वर्मा, द...