कटिहार, अगस्त 9 -- कटिहार । बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा संगठन सृजन अभियान के तहत राजेश रंजन मिश्रा उर्फ रिंकू मिश्रा को पुनः नगर अध्यक्ष ब की जिम्मेदारी मिली है। जबकि नगर अध्यक्ष अ की जिम्मेदारी राज आनंद सिंह को सौंपी गई। दोनों के मनोनयन से कटिहार कांग्रेस कमेटी मे काफ़ी हर्ष व्याप्त है। इन नव मनोनीत अध्यक्षों ने बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के द्वारा भागलपुर मे आयोजित 8 जिलों के प्रखंड अध्यक्षों के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर मे भाग लिया एवं प्रशिक्षित हुए। बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम , अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावरू, बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रशिक्षण प्रभारी रणजीत मिश्रा एवं कटिहार जिला कांग्रेस कमेटी के प्रभारी डॉ अमन कुमार यादव द्वारा आठों जिलों से आए सभी प्रखंड अध्यक...