रामगढ़, जून 21 -- बरकाकाना, निज प्रतिनिधि। बरकाकाना क्षेत्र में सक्रिय सामाजिक संगठन बुद्धिजीवी मंच की मुंडा ढाबा कॉन्फ्रेंस हॉल में आम सभा रविवार को आयोजित कर कार्यकारिणी समिति का पुनर्गठन किया गया। निवर्तमान अध्यक्ष ने स्थापना से अब तक के कार्यकलापों एवं उपलब्धियों का विवरण प्रस्तुत किया। उपस्थित सदस्यों ने अध्यक्ष के प्रस्तुत विवरण पर सहमति व्यक्त करते हुए सर्व समिति से पारित कर दिया। उसके बाद अध्यक्ष ने निवर्तमान कार्यकारिणी समिति को भंग करते हुए तीन सदस्य निर्वाचक मंडल की घोषणा की। जिसमें रेलवे मेंस एम्पलाई यूनियन के केंद्रीय उपाध्यक्ष अवधेश कुमार गुप्ता, आर्य बाल उच्च विद्यालय के सेवानिवृत शिक्षक प्रदीप कुमार चक्रवर्ती और झारखंड जन संस्कृति मंच के राज्य सचिव सुरेंद्र कुमार बेदिया चुनाव पर्यवेक्षक बनाए गए। निर्वाचक मंडल में शामिल पर्...