गढ़वा, फरवरी 14 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। जिला मुख्यालय स्थित दिपुवा मोहल्ला निवासी स्वर्गीय रामजी तिवारी के पुत्र बलराम तिवारी ने गढ़वा थाने में नगर परिषद अध्यक्ष प्रत्याशी संतोष कुमार केसरी के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है। प्राथमिकी में कहा गया है कि उनका पुत्र स्वर्गीय राकेश कुमार से संतोष कुमार केशरी ने 27 अप्रैल 2018 को तीन लाख रुपये उधार लिए थे। उस दौरान मृतक ने आरटीजीएस के माध्यम से संतोष को भुगतान किया था। उसके बाद दो लाख रुपये अन्य माध्यम से दिया गया था। आरोप लगाया कि संतोष ले उधार दिए पैसे वापस नहीं किए। उसके बाद 8 अप्रैल 2021 को अपने अधिवक्ता के माध्यम से उनके पुत्र ने संतोष कुमार केशरी को डिमांड नोटिस भेजा था, लेकिन कोई जवाब नहीं दिया न ही लिए गए राशि का भुगतान ही किया। उस बीच उनका पुत्र बीमार पड़ गया। उसके बाद 17 जनवरी 202...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.