गिरडीह, फरवरी 14 -- सरिया, प्रतिनिधि। बड़की सरैया नगर पंचायत से जेएमएम समर्थित अध्यक्ष प्रत्याशी चेतना तर्वे ने शुक्रवार को क्षेत्र में जनसम्पर्क किया। इनके साथ अन्य लोग भी रहे। इन्होंने मधनिया, चंद्रमारनी, सरिया बाजार, कालीमंडा रोड, बड़की सरिया में जनसंपर्क चलाया। इस दौरान प्रत्याशी ने बताया कि उनकी प्राथमिकता में सरिया को स्वस्थ्य, सुंदर बनाना, होल्डिंग टैक्स की धांधली पर रोक लगाना, घरों से निकलने वाले पानी के बहाव को सुगमता से निकालना और सरिया बजार से जुड़ने वाले हर रास्ते पर शौचालय की व्यवस्था करनी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.