अध्यक्ष पर दो और महामंत्री पद पर पांच ने की दावेदारी
गोरखपुर, अगस्त 26 -- गोरखपुर, कार्यालय संवाददाता। महाराणा प्रताप महाविद्यालय जंगल धूसड़ में छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर 2, उपाध्यक्ष पद पर 4, महामंत्री पद पर 5 तथा पुस्तकालय मंत्री पद पर 2 कक्षा प्रतिनिधियों ने पर्चा दाखिला किया है। मतदान बुधवार को ऑनलाइन मोड में होगा। इसके पहले मंगलवार को योग्यता परीक्षा से हुआ कक्षा प्रतिनिधियों का चयन हुआ। अध्यक्ष पद पर प्रियांश शर्मा और रितुराज सिंह ने पर्चा भरा। उपाध्यक्ष पद पर पिंकी भारती, विशाल विश्वकर्मा, मनीषा और सचिन शर्मा ने पर्चा दाखिल किया। महामंत्री पद पर सृष्टि विश्वकर्मा, शगुन सिंह, ओम प्रताप सिंह, भानु प्रताप सिंह और कार्तिक सिंह तथा पुस्तकालय मंत्री पद पर पूजा सिंह और रवीना निषाद ने अपनी दावेदारी प्रस्तुत की। यह भी पढ़ें- स्नातक चतुर्थ सेमेस्टर में नामांकन की तिथि 26 तक विस्तारित चु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.