बलिया, जून 25 -- बेल्थरारोड। तहसील अधिवक्ता एसोसिएशन के विभिन्न पदों पर नौ जुलाई को होने वाले चुनाव को लेकर गुरुवार को पर्चा दाखिल किए गए। एल्डर्स कमेटी के परवेज कमाल पाशा ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए अमरजीत सिंह, हरिंदर राजभर, मुरली यादव, कलिंदर यादव व हृदयानंद सिंह, उपाध्यक्ष पद के लिए अनिल गुप्त, प्रदीप कुमार श्रीवास्तव व मोहम्मद परवेज, मंत्री पद के लिए दिलरोज अहमद, रघुवंश भूषण मिश्र, गंगेश मिश्र, अमानुलहक अब्बासी, अतुल प्रकाश सिंह यादव व संजय यादव, संयुक्त मंत्री प्रशासन के लिए रामनारायण गुप्त और पुस्तकालयाध्यक्ष के लिए जयप्रकाश यादव ने नामांकन पत्र दाखिल किया। इनमें एकल नामांकन के चलते संयुक्त मंत्री प्रशासन और पुस्तकालयाध्यक्ष का निर्विरोध निर्वाचन तय है। 27 जून को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी तथा 30 जून तक नाम वापस लिए जा सकेंग...