कानपुर, अप्रैल 18 -- कानपुर देहात। एकीकृत बार एसोसियेशन के पूर्व घोषित चुनावी कार्यक्रम के तहत शनिवार को महामंत्री के 2 प्रत्याशियों सहित अन्य पदों पर 15 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। अब चुनावी मैदान में कुल 42 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमाएंगे। एकीकृत बार एसोसियेशन के तय चुनावी कार्यक्रम मे तहत दो दिन चली नामांकन प्रक्रिया में शनिवार को भावी प्रत्याशियों ने महामंत्री सहित अन्य पदों पर समर्थकों के साथ एल्डर कमेटी के समक्ष अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। चुनाव अधिकारी ने बताया कि शनिवार को महामंत्री पद पर दो प्रत्याशियों महेंद्र सिंह भदौरिया व करुणेश कुमार पांडेय ने अपना नामांकन कराया है। वहीं मंत्री पद पर देवकुमार, संयुक्त मंत्री प्रकाशन पद पर मो. शकील, कोषाध्यक्ष पद पर सुधीर पांडेय व मो. रईस के साथ ही वरिष्ठ कार्यकारणी सदस्य पद पर जी...