हरिद्वार, सितम्बर 21 -- उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव को लेकर सोमवार को चुनावी गतिविधियां तेज हो गईं। अध्यक्ष पद के लिए शुभम मिश्रा और अधीश ने नामांकन पत्र लिए। वहीं सचिव पद के लिए प्रशांत गहरौला, ऋषिकेश तिवारी और अभिनव यादव ने नामांकन पत्र प्राप्त किए। उपाध्यक्ष पद के लिए निक्की अत्री और वैष्णवी उपाध्याय ने नामांकन पत्र लिए। सहसचिव पद के लिए मानसी वर्मा, कोषाध्यक्ष पद के लिए तनिष चौहान और शिवानी तथा विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद के लिए अभिषेक मंगाई ने नामांकन पत्र लिया। मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो. दामोदर परगाई और सहायक चुनाव अधिकारी डॉ. कंचन तिवारी ने बताया कि 22 सितंबर को नामांकन पत्र जमा किए जाएंगे। यह भी पढ़ें- श्री देव सुमन विवि के ऋषिकेश परिसर में चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज 23 सितंबर को नामांकन पत्रों की वापसी होगी...