बगहा, मार्च 20 -- बेतिया। जिला होमगार्ड कार्यालय में शुक्रवार को बिहार रक्षा वाहिनी स्वयं सेवक संघ के चुनाव के लिए विभिन्न पदों के लिए उम्मीदवारों ने नामांकन किया । नामांकन को लेकर होमगार्ड कार्यालय में गहमागहमी का माहौल रहा। पटना से आए चुनाव प्रभारी सह पर्यवेक्षक संघ के प्रदेश महासचिव सुदेश्वर प्रसाद, प्रदेश संगठन सचिव भगवान सिंह, प्रदेश कार्यालय सचिव राधेश्याम सिंह की मौजूदगी में अभ्यर्थियों ने नामांकन किया। दोपहर दो से चार बजे के बीच नाम वापसी का समय निर्धारित किया गया था। पर्यवेक्षक सुदेश्वर प्रसाद ने बताया कि अध्यक्ष पद पर छह लोगों ने नामांकन किया था। जिसमें से अर्जुन कुमार गुप्ता ने नाम वापस ले लिया। इस पद पर संजय कुमार राव, नितेश मिश्र, ओम प्रकाश यादव, सत्यानंद तिवारी, रेखा देवी चुनाव मैदान में है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.