अध्यक्ष पद पर दो लोगों ने किया नामांकन
बागेश्वर, अप्रैल 13 -- देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। जिला बार एसोसिएशन चुनाव की तैयारी तेज हो गई है। सोमवार को नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई। विभिन्न पदों पर 14 अधिवक्ताओं ने नामांकन कराया। इसमें अध्यक्ष पद पर दो लोगों ने नामांकन कराया है। अब नामांकन पत्रों की जांच होगी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज जोशी ने बताया कि तहसील सभागार में नामांकन पक्रिया संपन्न हुई। कुल 14 अधिवक्ताओं ने विभिन्न पदों में अपना नामांकन पत्र प्रस्तुत किया। अध्यक्ष पद पर कुल दो प्रत्याशी हैं, जिनमें गोविंद सिंह भंडारी व राजेश कुमार सिंह रौतेला शमिल हैं। उपाध्यक्ष पद में चंदन सिंह ऐठानी व नरेंद्र कोरंगा ने नामांकन कराया। अन्य पद में केवल एक-एक नामांकन पत्र प्रस्तुत किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.