सहरसा, अप्रैल 10 -- सौरबाजार, संवाद सूत्र। अंचल क्षेत्र के बैजनाथपुर स्थित कृषि साख सहयोग लिमिटेड में अध्यक्ष एवं सदस्य पद के लिए आगामी 20 अप्रैल को चुनाव कराया जाएगा। नामांकन के अंतिम दिन गुरुवार तक अध्यक्ष पद के लिए दो प्रत्याशियों ने अपना नामांकन दाखिल किया। इनमें निवर्तमान व्यापार मंडल अध्यक्ष अरविंद कुमार एवं आलोक कुमार शामिल हैं। वहीं सदस्य के 11 पदों के लिए कुल 15 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र भरा है, जिससे चुनाव में प्रतिस्पर्धा रोचक होने की संभावना है। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद सभी प्रत्याशियों को 13 अप्रैल को चुनाव चिन्ह आवंटित किया जाएगा। चुनाव कार्यक्रम के तहत 20 अप्रैल को मतदान कराया जाएगा, जिसके बाद उसी दिन शाम तक मतगणना कर परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। इस चुनाव में कुल 1215 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान...