मुजफ्फर नगर, फरवरी 16 -- जानसठ। तहसील बार एसोसिएशन के सन् 2027 के वार्षिक चुनाव में सभी प्रत्याशियों ने अपनी-अपनी गोटियां बिछानी शुरू कर दी है। सोमवार को सभी प्रत्याशियों ने चेंबरों पर पहुंच कर वकीलों से समर्थन मांगा। सोमवार को नामांकन पत्र वापसी के दिन अध्यक्ष पद पर जावेद हुमायूं ने अपनी नामांकन पत्र वापस ले लिया। इस तरह से अब अध्यक्ष पद के लिए तीन प्रत्याशी प्रमोद शर्मा, प्रदुम्न भेटवाल और अजय कुमार पंत के बीच कड़ा मुकाबला होगा। चुनाव के लिए मतदान 18 फरवरी को होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.