कौशाम्बी, मई 19 -- मॉडल डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर जिला कचहरी की सियासत गरमा गई है। दीवारें पोस्टर-बैनरों से पट गई हैं। उम्मीदवारों को रिझाने का भी हर दांव अपनाया जा रहा है। इस चुनाव में अब तक अध्यक्ष पद के लिए चार तो महामंत्री पद के लिए सात उम्मीदवार मैदान में हैं। हालांकि, नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी की प्रक्रिया के साथ ही वैध प्रत्याशियों की सूची बुधवार को जारी की जाएगी। सियासी सरगर्मी ने कचहरी परिसर को पूरी तरह चुनावी मोड में ला दिया है। प्रत्याशी वोटरों के घर-घर पहुंच रहे हैं। रिश्तेदारों और सहयोगियों को लगाकर वोट मांग रहे हैं। कई वरिष्ठ वकील व प्रभावशाली अधिवक्ता इस बार खुलकर किसी न किसी उम्मीदवार के समर्थन में उतर आए हैं। छोटे-बड़े वकीलों के बीच चर्चा का केंद्र अब चुनाव ही बन गया है। चुनाव में भाईचारे के साथ-...