सहरसा, अप्रैल 9 -- सत्तर कटैया। ओकाही एवं शाहपुर पंचायत में पैक्स चुनाव को लेकर बुधवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई। ओकाही पंचायत से अध्यक्ष पद के लिये निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष पिंकी कुमारी ने जहां नामांकन किया वहीं शाहपुर से अमरेंद्र यादव एवं अभिषेक कुमार ने नामांकन किया। सदस्य पद के लिये ओकाही से तीन एवं शाहपुर से सात प्रत्याशी ने नामांकन पर्चा भरा। नामांकन को लेकर प्रखण्ड कार्यालय में भीड़ जुटी हुई थी। प्रखण्ड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ रोहित कुमार साह एवं उप निर्वाची पदाधिकारी सह बीएओ लक्षमण कुमार ने बताया कि गुरूवार को नामांकन का आखिरी दिन है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...