गढ़वा, जनवरी 29 -- श्रीबंशीधर नगर। नगर पंचायत आम चुनाव को लेकर गुरुवार से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। नामांकन के पहले दिन भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेश कुमार देव की पत्नी सुधा देवी ने नामांकन दाखिल किया। उन्होंने अनुमंडल कार्यालय पहुंचकर निर्वाचित पदाधिकारी सह एसडीओ प्रभाकर मिर्धा के समक्ष अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन दाखिल करने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुये अध्यक्ष पद की प्रत्याशी सुधा देवी ने कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र का सर्वांगीण विकास पहली प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र की जनता ने उन्हें अपना आशीर्वाद दिया तो वे क्षेत्र को विकसित नगर पंचायत बनाने का काम करेंगी। उस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता शिवकुमार पांडेय, राजेश कुमार देव, वीरेंद्र प्रसाद चौबे, मंटू चौबे, राजेन्द्र गुप्ता, चंचल प्रताप देव, विकास दे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.