रांची, मार्च 6 -- रांची, संवाददाता। श्री महाबीर मंडल केंद्रीय चुनाव समिति के तत्वावधान में 8 मार्च को होने वाले वार्षिक चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इस बार अध्यक्ष पद के लिए राकेश सिंह और सागर वर्मा के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा। उपाध्यक्ष पद के लिए राजा सेन गुप्ता, राजेश प्रसाद सोनी और राहुल सिन्हा चंकी मैदान में हैं। वहीं, मंत्री पद के लिए नीलेश यादव व सुभाष साहु और सहमंत्री पद के लिए अरविंद कुमार सोनी, प्रकाश चंद्र सिन्हा, संतोष कुमार गुप्ता, उदय रविदास तथा उज्जवल राम के बीच प्रतिस्पर्धा होगी। मुख्य चुनाव पदाधिकारी प्रमोद श्रीवास्तव और चुनाव पदाधिकारी बिंदुल वर्मा की देखरेख में पूरी प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी।मतदान के लिए जरूरी दिशा-निर्देशप्रवक्ता शंकर प्रसाद ने जानकारी दी कि मतदान 8 मार्च को अपर बाजार स्थित दुर्गा मंदिर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.