हाजीपुर, फरवरी 21 -- हाजीपुर। सं.सू. जदयू के चल रहे संगठनात्मक चुनाव में वैशाली जिला जनता दल के सभी सोलह प्रखंड एवं एक नगर में अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह राजापाकर विधायक महेंद्र राम ने निर्वाचन कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 20 फरवरी 2026 को महनार और जंदाहा प्रखंड और आज 21 फरवरी 2026 को लालगंज, भगवानपुर, राजापाकर, देसरी, सहदेई बुजुर्ग एवं पटेढ़ी बेलसर में प्रखंड अध्यक्ष पद का चुनाव सम्पन्न हुआ। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने संबंधित सभी प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारियों तथा नियुक्त पर्यवेक्षकों को निर्वाचन प्रक्रिया को पूर्णतः शांतिपूर्ण, पारदर्शी एवं लोकतांत्रिक परंपराओं के अनुरूप संपन्न कराने पर बधाई दी। इसके साथ ही संगठनात्मक मर्यादा, अनुशासन एवं निष्पक्षता बनाए रखने पर आभार जता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.