मोतिहारी, मार्च 6 -- गोविंदगंज, एसं। अरेराज में पैक्स चुनाव को लेकर शुक्रवार को ममरखा भैया टोला पैक्स से तीन अभ्यर्थियों ने अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है। सदस्य पद के लिए जहां 8 पुरुष वहीं 7 महिलाओं ने भी नामांकन पत्र दाखिल किया। निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ आदित्य नारायण दीक्षित ने बताया कि पैक्स अध्यक्ष पद के लिए मनीष मोहन गर्ग, हृदया नंद मिश्र, कृष्ण मोहन शुक्ला ने अपना-अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है। निर्वाची पदाधिकारी श्री दीक्षित ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया 6 मार्च से 7 मार्च तक होगा। संवीक्षा की तिथि 9 मार्च से लेकर 10 मार्च तक निर्धारित किया गया है। नामांकन वापसी व प्रतीक आवंटन की तिथि 11 मार्च को 11:00 से 3:00 तक सुनिश्चित है। वहीं चुनाव 18 मार्च को संपन्न कराया जाएगा तथा मतगणना भी उसी दिन संपन्न की जाएगी।
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.