अररिया, मार्च 8 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि 18 मार्च को होने वाले हरिरा, पहुंसी, डुमरिया व जागीर परासी पैक्स अध्यक्ष व कार्रकारणी सदस्य पद के लिए प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित नये वीआरसी में शनिवार को दूसरे दिन भी नामांकन हुआ। शनिवार को अंतिम दिन अध्यक्ष पद के लिए छह प्रत्याशियों ने पर्चे भरे जबकि सदस्य पद के लिए 52 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। इस प्रकार अब तक अध्यक्ष पद के लिए 12 व सदस्य पद के लिए 59 प्रत्याशियों ने नामांकन के पर्चे भर चुके हैं। निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ नेहा कुमारी ने बताया कि पहुंसी पैक्स अध्यक्ष पद के लिए निर्वतमान पैक्स अध्यक्ष सुनिल कुमार सिंह व कृष्ण रंजन राय ने नामांकन का पर्चा दिाखल किया है। वहीं सदस्य पद के लिए 24 प्रत्याशियों ने नामांकन किया है। हरिरा पैक्स अध्यक्ष पद के लिए विद्यानन्द ठाकुर, निर्वमान पैक्स ...