बांदा, जनवरी 24 -- बांदा। संवाददाता जिला अधिवक्ता संघ चुनाव के लिए घमासान शुरू हो गया है। शनिवार को इल्डर्स कमेटी ने चुनाव के लिए नामांकन कराया। अध्यक्ष पद के लिए इस बार छह प्रत्याशियों ने अपना पर्चा दाखिल किया है। वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद में दो नामांकन हुए हैं। सभी पदों पर नामांकन होने के कारण इस बार अभी कोई निर्विरोध नहीं चुना गया। एल्डर्स कमेटी अध्यक्ष राकेश सिन्हा, सदस्य सैय्यद अली मंजर, रामबली यादव, ब्रजमोहन सिंह व रामआसरे त्रिवेदी की उपस्थिति में प्रत्याशियों ने शनिवार को सुबह 11 बजे अपने नामांकन पत्र भरकर दाखिल किए। अध्यक्ष पद पर चंद्रमौलि शुक्ला, धनराज सिंह, रामलखन सिंह राजपूत, सुनील कुमार द्विवेदी, जय करन भुजौली व विमल कुमार सिंह ने पर्चे भरे। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद में भूपेंद्र कुमार शुक्ल व शिवविलास सोनी ने पर्चा भरा। सामान्य उपा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.