अररिया, अप्रैल 10 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित बीआरसी भवन में पैक्स चुनाव के नामांकन के दूसरे व अंतिम दिन गुरुवार को चार व सदस्य पद के लिए 13 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। जबकि अध्यक्ष पद के लिए कुल चार व सदस्य पद के लिए 27 प्रत्याशियों ने नामांकन किया है। बीडीओ नेहा कुमारी ने बताया कि कुर्साकांटा पैक्स अध्यक्ष पद के लिए एक मात्र प्रत्याशी कुमार सत्यम ने नामांकन दाखिल किया है। जबकि सदस्य पद के लिए कुल 12 सदस्यों ने नामांकन किया है। इनमें से अनुसूचित जाति व जनजाति से 1, अति पिछड़ा वार्ग से 2, पिछड़ा वर्ग से 3 व सामान्य वर्ग से छह प्रत्याशियों ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया है। वहीं रहटमीना पैक्स से अध्यक्ष पद के लिए कुल चार प्रत्याशी ने नामांकन का पर्चा दाखिल नहीं किया है। इनमें से प्रदीप कुमार यादव, रंजीत ...