फतेहपुर, मार्च 6 -- विजयीपुर। क्षेत्र के कूरा सोसाइटी में अध्यक्ष पद के लिए शनिवार को चुनाव होगा। उससे पहले शुक्रवार को कूरा और त्रिलोचनपुर गांव में डायरेक्टर पद के लिए चुनाव संपन्न हुआ। जिसमें त्रिलोचनपुर में 207 मत में 149 मत पड़े। जिसमें त्रिलोचनपुर से सुमित त्रिवेदी ने 10 वोट से जीत दर्ज की। जिन्हें कुल 77 वोट मिले। जहां संतोष मौर्य को 66 वोट मिले और सात अमान्य वोट रहे। कूरा में कुल 547 मतदाता रहे जहां 412 वोट पड़े। जिसमें कूरा के बलराम सिंह को 114 वोट से जीत मिली। जयंत सिंह दूसरे नंबर पर रहे। इस मौके पर खागा सीओ दुर्गेश दीप भारी संख्या में पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। डायरेक्टर पद के चुनाव के दौरान दोनों पक्षों के बीच कई बार नोकझोंक हुई लेकिन पुलिस ने मामला संभाल लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...