चाईबासा, फरवरी 3 -- चाईबासा, संवाददाता। चाईबासा नगर परिषद चुनाव के लिए सोमवार से नामांकन शुरू हो गया। चाईबासा नगर परिषद चुनाव में अध्यक्ष पद के उम्मीदवार अनूप कुमार सुल्तानिया और देवी शंकर दत्ता ने सोमवार को चाईबासा सदर अनुमंडल कार्यालय परिसर में बनाये गए निर्वाची पदाधिकारी कार्यालय में नामांकन पत्र दाखिल किया। पहले देवी शंकर दत्ता और फिर उनके बाद अनूप कुमार सुल्तानिया ने अपने समर्थकों के साथ नामांकन पत्र समर्पित किया। अध्यक्ष पद के लिए सोमवार को मुकेश कुमार ने नामांकन पत्र खरीदा है। अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र खरीदने वाले उम्मीदवारों की संख्या 10 हो गई है। 3 फरवरी यानी मंगलवार और 4 फरवरी यानी बुधवार को भी नॉमिनेशन होगा। 4 फरवरी नामांकन की अंतिम तिथि है। सोमवार को चाईबासा नगर परिषद क्षेत्र के कुल 21 वार्डों में वार्ड पार्षद के लिए 15 उ...