गढ़वा, फरवरी 16 -- मझिआंव, प्रतिनिधि। नगर पंचायत चुनाव को लेकर अध्यक्ष पद प्रत्याशी सत्येश्वरी दुबे उर्फ सत्या दुबे ने सर्वश्रेष्ठ नगर पंचायत का बनाने का संकल्प लेते हुए 14 सूत्री संकल्प पत्र जारी किया। उन्होंने प्रेसवार्ता कर कहा कि यह चुनाव केवल प्रतिनिधि चुनने का अवसर नहीं बल्कि अपने नगर पंचायत मझिआंव के भविष्य की दिशा तय करने का समय है। उनका उद्देश्य वादा करना नहीं, बल्कि स्पष्ट प्राथमिकताओं के साथ निरंतर प्रयास और लोगों के साथ मिलकर काम करने का संकल्प रखना है। मेरा वादा है कि नगर पंचायतवासियों के द्वारा आशीर्वाद मिलता है तो सबसे पहले वह डबल होल्डिंग टैक्स में राहत दिलाएंगी। युवाओं के लिए रोजगार और कौशल विकास के साथ शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए आईटीआई कॉलेज स्थापना के लिए प्रयास किया जाएगा। महिलाओं के लिए स्वरोजगार प्रशिक्षण केंद्र स्थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.