सिमडेगा, फरवरी 13 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। नगर परिषद चुनाव में अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ रहे ओलिभर लकड़ा ने गुरुवार को कई मुहल्ले में जनसंपर्क अभियान चलाकर क्रम संख्या तीन में स्थित चूड़ियां छाप में वोट करने की अपील की। उन्होंने अपना घोषणा पत्र के माध्यम से भी मतदाताओं को रिझाने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के चहुमुंखी विकास के लिए, महिला सुरक्षा एवं रोजगार के लिए, शुद्ध पेयजल, सड़क, नालियां, सार्वजनिक शौचालय की व्यवस्था सहित अन्य सुविधाओं के लिए अपने पक्ष में लोगों को वोट करने की अपील की। इधर उनके समर्थकों ने भी कई मुहल्ले में जाकर लोगों को चूड़ियां छाप में मोहर लगाकर ओलिभर लकड़ा को जिताने की अपील की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.