अध्यक्ष पद के एक प्रत्याशी ने नाम वापस लिया
बलिया, जून 30 -- बेल्थरारोड। तहसील अधिवक्ता एसोसिएशन के नौ जुलाई को होने वाले चुनाव में कलिंदर यादव ने अध्यक्ष पद से नामांकन पत्र वापस ले लिया। अब अध्यक्ष पद के लिए अमरजीत सिंह, हरिंदर राजभर, हृदयानंद सिंह व मुरली यादव मैदान में हैं। जबकि मंत्री पद के लिए अतुल प्रकाश सिंह यादव, अमान उल हक अब्बासी, गंगेश कुमार मिश्र, संजय कुमार यादव, रघुवंश भूषण मिश्र व दिलरोज अहमद, उपाध्यक्ष पद के लिए अनिल कुमार गुप्त, प्रदीप कुमार श्रीवास्तव व मोहम्मद परवेज, संयुक्त मंत्री के लिए रामनारायण प्रसाद गुप्त और पुस्तकालयाध्यक्ष के लिए जयप्रकाश यादव चुनाव मैदान में हैं। एकल नामांकन के चलते संयुक्त मंत्री व पुस्तकालयाध्यक्ष का निर्विरोध निर्वाचन तय माना जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.