चतरा, फरवरी 12 -- चतरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नगर परिषद अध्यक्ष पद के उम्मीदवार मोहम्मद आशिक उर्फ लाडला का जनसंपर्क अभियान अब गति पकड़ने लगा है। गुरुवार को उन्होंने जताराहीबाग, डीसी ऑफिस परिसर, बार काउंसिल क्षेत्र, मेन रोड और शहर के विभिन्न मोहल्लों में व्यापक जनसंपर्क किया। इस दौरान उनके समर्थकों ने भी घर-घर जाकर लोगों से संपर्क साधा और चुनाव चिन्ह "टॉर्च छाप" के पक्ष में मतदान करने की अपील की। जनसंपर्क अभियान के दौरान मोहम्मद आशिक ने कहा कि अध्यक्ष बनने पर नगर परिषद क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं-सड़क, नाली, पेयजल और साफ-सफाई-को प्राथमिकता देंगे। उन्होंने युवाओं और महिलाओं के लिए विशेष योजनाएं लाने का भी भरोसा दिलाया। विभिन्न इलाकों में लोगों ने उनका स्वागत किया और अपनी समस्याएं भी साझा कीं। उम्मीदवार ने सभी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.