मोतिहारी, जनवरी 3 -- मोतिहारी। दी मोतिहारी सेंट्रल को ऑपरेटिव बैंक मोतिहारी के अध्यक्ष पद के उप निर्वाचन को लेकर शनिवार को किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया। सदर अनुमंडल मोतिहारी कार्यालय में नामांकन पत्र दाखिल होना है। सदर एसडीएम निशांत सिहोरा ने बताया कि एक भी नामांकन पत्र दाखिल नहीं हुआ है। 5 जनवरी को नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि निर्धारित है। नामांकन पत्रों के स्क्रुटनी की तिथि 6- 7 जनवरी को निर्धारित है। उन्होंने बताया कि 9 जनवरी को नामांकन पत्र वापसी की तिथि है। मतदान 16 जनवरी को डॉ राधाकृष्णन भवन में होगा। मतदान के पश्चात मतगणना की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...