अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी निर्वाचित अनिल कुमार जैन को सौंपी
किशनगंज, मई 27 -- किशनगंज। मारवाड़ी युवा मंच किशनगंज शाखा के नवगठित सत्र 2026-27 का शपथ ग्रहण समारोह सोमवार को बाल मंदिर सीनियर सेकेंड्री स्कूल ऑडिटोरियम में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में सामाजिक एकता, सेवा भावना एवं युवा नेतृत्व का उत्साह देखने को मिला। शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं गणेश वंदना से हुआ। समारोह में निवर्तमान अध्यक्ष एवं बिहार प्रांत उपाध्यक्ष शरद कानोडिया ने सफल कार्यकाल पूर्ण करते हुए अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी नव निर्वाचित अध्यक्ष अनिल कुमार जैन को सौंपी। बिहार प्रांत अध्यक्ष अश्विनी खटोड़ ने अध्यक्ष अनिल कुमार जैन, सचिव सीए ऋषि अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सीए कुशल लोढ़ा, उपाध्यक्ष अमित काला, अमित झवर, पीयूष टोंग्या, सह सचिव राहुल अग्रवाल,मनीष अग्रवाल तथा संगठन मंत्री शुभम भरुका एवं मुदित सेठिया को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
नवगठित टीम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.