मुजफ्फर नगर, मार्च 12 -- जानसठ। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रमोद शर्मा ने तहसील में भ्रष्ट व्यवस्था में सुधार लाने की चेतावनी देते हुए कहा कि भ्रष्ट अधिकारी को सुधरने का आखिरी मौका दिया जा रहा है। अन्यथा भ्रष्ट अधिकारी के खिलाफ कड़ा निर्णय लिया जाएगा। इस दौरान एसडीएम राजकुमार भारती ने अधिवक्ताओं को तहसील से सुधार करने का आश्वासन दिया। बुधवार को बार सभागार में अधिवक्ताओं की आकस्मिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में एसडीएम राजकुमार भारती भी पहुंचे। बैठक में महासचिव दीपेश गुप्ता ने कहा कि एक मामला बार एसोसिएशन की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के संज्ञान में आया है। जिसमें नायब तहसीलदार के द्वारा बिना विधिक प्रक्रिया अपनाएं मनमर्जी से वाद कार्यवाही समाप्त करने के आदेश पारित किए गए हैं। जिसको लेकर बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं में नाराजगी हुई और बुधवार की सुबह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.