पलामू, मार्च 19 -- हरिहरगंज। हरिहरगंज नगर पंचायत नव निर्वाचित नगर अध्यक्ष शीला चौधरी ने शपथ ग्रहण के बाद गुरुवार को शहर में जुलूस निकालकर शहरवासियों को आभार जताया है। इस दौरान हरिहरगंज केदर्जनों की संख्या में समर्थक शामिल हुए बाजार क्षेत्र में मिठाईयां भी बांटी गयी। नवनिर्वाचित अध्यक्ष शीला चौधरी ने कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र का सर्वांगीण विकास होगा, शहरवासियों को पेयजलापूर्ति योजना का लाभ, नियमित रूप से साफ,सफाई सहित अन्य सुविधाएं जल्द सुलभ तरीके से मिलेगी। यह जीत शहरवासियों की जीत है | सभी वार्ड में प्रथामिकता के आधार पर विकास का काम किया जायेगा। जुलूस में जानू चौधरी, सांसद प्रतिनिधि राजीव रंजन, अखिलेश मेहता , दारा सिंह, विजय प्रजापति, संतोष प्रसाद, संजय जायसवाल सहित अन्य लोग शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...