नोएडा, जनवरी 19 -- ग्रेटर नोएडा। इनर व्हील क्लब डिस्ट्रिक्ट 301 की अध्यक्ष दीपिका बाली ने सोमवार को आईडब्ल्यूसी ऑफ ग्रीन ग्रेटर नोएडा का निरीक्षण किया। उन्होंने क्लब द्वारा किए जा रहे कार्यों और दस्तावेजों का अवलोकन किया। क्लब के उत्कृष्ट प्रयासों की सराहना की और अपने महत्वपूर्ण सुझाव दिए। सभी सदस्यों को सेवा, समर्पण और निरंतर सकारात्मक कार्यों के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष अमिता सिंह ने क्लब सदस्यों के साथ मिलकर गुरुकुल के बच्चों के मंत्रोच्चारण के मध्य डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन दीपिका बाली का स्वागत किया। आईडब्ल्यूसी ग्रीन ग्रेटर नोएडा ने कुल 14 प्रोजेक्ट्स सफलतापूर्वक सम्पन्न किए। इनमें तीन डिस्ट्रिक्ट प्रोजेक्ट्स और 11 क्लब प्रोजेक्ट्स शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.