हरिद्वार, फरवरी 21 -- शिवालिक नगर पालिका स्थित वार्ड 11 सुभाष नगर में शनिवार को सड़क का लोकार्पण पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने किया। उन्होंने बताया कि लोकार्पित कार्यों में सी 6, सी 7 एवं ए 12 की मुख्य सड़क सहित ए 10 व ए 11 की आंतरिक सड़कों का निर्माण शामिल है। इन सड़कों का निर्माण आधुनिक मानकों एवं गुणवत्ता को ध्यान में रखते हुए किया गया है। स्थानीय नागरिकों द्वारा समय-समय पर सड़क निर्माण की आवश्यकता को उठाया गया था। इसे गंभीरता से लेते हुए नगर पालिका प्रशासन ने प्राथमिकता के आधार पर कार्य स्वीकृत कराया और निर्धारित समय सीमा में पूर्ण कराया। उन्होंने आश्वस्त किया कि विकास कार्यों में पारदर्शिता और गुणवत्ता से समझौता नहीं किया जाएगा। इस दौरान सभासद राधेश्याम कुशवाहा, डॉ. राजकुमार यादव, अनिल राणा, भाजपा मंडल अध्यक्ष कैलाश भंडारी, गौरव गुर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.