कटिहार, जून 6 -- कटिहार। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य टनटन ठाकुर ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद नितिन नवीन से शिष्टाचार मुलाकात कर उनका अभिनंदन किया। टनटन ठाकुर ने कहा कि नितिन नवीन का लंबा संगठनात्मक अनुभव, कार्यकर्ताओं के प्रति आत्मीयता सराहनीय है। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्रहित, सुशासन और अंत्योदय के संकल्प को लेकर समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने के लिए प्रतिबद्ध है। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य टनटन ठाकुर ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन के नेतृत्व में पार्टी संगठन नई ऊर्जा, नई सोच और नए संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि नितिन नवीन एक कर्मठ, दूरदर्शी और संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने वाले नेता हैं, जिनके नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह लगातार बढ़ रहा है। यह भी पढ़ें- नितिन...