बागेश्वर, अक्टूबर 5 -- शनि मंदिर प्रांगण में सैम मंदिर समिति की बैठक का आयोजन किया। इसमें समिति के संरक्षक एवं सदस्यों की उपस्थिति में नई कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया। बैठक में सभी पदाधिकारियों का चयन आपसी सहमति और सर्वसम्मति से किया। इस दौरान सदस्यों ने मंदिर के विकास और धार्मिक गतिविधियों के सुचारू संचालन के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। समिति के लिए दयाल पांडे अध्यक्ष, विवेक दफौटी उपाध्यक्ष, कमल परिहार सचिव, भुवन जोशी सह सचिव, रोहित पंत कोषाध्यक्ष चुने गए। इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों ने कहा कि सैम मंदिर न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र है, बल्कि सामाजिक समरसता का प्रतीक भी है। नई कार्यकारिणी के गठन से मंदिर की गतिविधियों में और अधिक पारदर्शिता और जनसहभागिता आएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.