पलामू, जनवरी 19 -- विश्रामपुर। भाजपा के नवनिर्वाचित ग्रामीण मंडल अध्यक्ष विकाश चौबे को बीमोड़ पर सोमवार को कार्यक्रम कर सम्मानित किया गया। मंडल अध्यक्ष को वरीय भाजपा नेता रामनिवास पांडेय ने अंग वस्त्र व फूल माला देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि उन्हे पूरी उम्मीद है कि विकाश चौबे के नेतृत्व में विश्रामपुर में संगठन और मजबूत होगा। मिंटू चौबे ने कहा कि यह सम्मान उन्हें और बेहतर करने की प्रेरणा देता रहेगा। मौके पर विनय कुमार चौबे, अनिल पांडेय, राम अनुग्रह चौबे, अखिलेश गुप्ता, प्रफुल्ल तिवारी, दुर्गा प्रसाद गुप्ता आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.