ललितपुर, अप्रैल 7 -- तहसील बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव के लिए मंगलवार को नामांकन प्रक्रिया पूरी हो गई। सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक विभिन्न पदों के लिए कुल आठ नामांकन पत्र दाखिल किए गए। अध्यक्ष पद पर त्रिकोणीय मुकाबला होना तय है। दाखिल नामांकनों के अनुसार अध्यक्ष पद के लिए रामनारायण पाठक एडवोकेट, प्रशासनिक सदस्य (कनिष्ठ) पद के लिए अश्विनी पुरोहित एडवोकेट, केशवंत सिंह एडवोकेट, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए बहादुर सिंह बुंदेला एडवोकेट, सहमंत्री पुस्तकालय पद के लिए विश्वनाथ प्रताप सिंह एडवोकेट, सहमंत्री प्रशासनिक पद के लिए भुवानी सिंह एडवोकेट तथा कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए प्रवीण त्रिपाठी एडवोकेट ने अपने-अपने नामांकन पत्र प्रस्तुत किए। इससे पूर्व सोमवार को 12 नामांकन पत्र दाखिल किए जा चुके थे। इस प्रकार अब तक कुल 19 नामांकन पत्र जमा हो चुके ...