लखनऊ, अप्रैल 24 -- बार चुनाव लखनऊ, विधि संवाददाता।लखनऊ बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव की मतगणना शुक्रवार को शुरू कर दी गई। निर्धारित समय के भीतर 1500 मतों की गिनती पूरी कर ली गई। देर शाम तक चली गणना में अध्यक्ष पर गोविन्द नारायण शुक्ला उर्फ चच्चू व महामंत्री पद पर जीतू यादव आगे चल रहे हैं। शनिवार को परिणाम आ सकता है।लखनऊ बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष रमेश प्रसाद तिवारी ने बताया कि बार एसोसिएशन के सभागार में भारी सुरक्षा के बीच मतों की गणना शुरू हुई। शाम पांच बजे तक 1500 मतों की गणना में अध्यक्ष पद के लिए गोविंद नारायण शुक्ला को 688 मत तथा सुरेश पाण्डेय को 618 मत मिले हैं । यह भी पढ़ें- लखनऊ बार के लिए 71.63 फीसदी मतदाताओं ने की वोट की चोट वहीं महासचिव पद पर जीतू यादव को 614, आदर्श मिश्रा को 476 तथा कुलदीप वर्मा को 300 मत मिले हैं । बताया ग...