अध्यक्ष के चुनाव पर उठाए सवाल
गोरखपुर, जून 11 -- गोरखपुर। गोरखपुर से जुड़े ठेकेदारों के संगठन कांट्रेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष वेद प्रकाश मिश्रा एवं महामंत्री राम सिंह यादव ने विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि नरसिंह पाण्डेय द्वारा स्वयं को नगर निगम निर्माण विभाग का अध्यक्ष घोषित किया जाना पूरी तरह नियम विरुद्ध है। संगठन का कहना है कि बिना अधिकृत प्रक्रिया और संगठन की अनुमति के कोई भी चुनाव मान्य नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि निर्धारित कार्यकाल पूर्ण हुए बिना और कार्यकारिणी भंग किए बिना कोई नया चुनाव वैध नहीं है। इसे ठेकेदारों और अधिकारियों को गुमराह करने का प्रयास बताया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.