उरई, जुलाई 1 -- कदौरा। संवाददाता अतिक्रमण हटाने गई नगर पंचायत टीम पर हमला करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज सफाई कर्मचारियों की हड़ताल मंगलवार को खत्म हो गई। नगर पंचायत अध्यक्ष अर्चना शिवहरे के एक सप्ताह में आरोपियों की गिरफ्तारी के आश्वासन पर सभी सफाई कर्मी सुबह 10 बजे अपने-अपने वार्डों में काम पर लौट आए।दरअसल 22 जून को नायब तहसीलदार चंद्रमोहन शुक्ला की अगुवाई में नगर पंचायत की टीम हरचंदपुर रोड पर अतिक्रमण हटाने पहुंची थी। कार्रवाई के दौरान अतिक्रमणकारियों ने टीम पर हमला बोल दिया। हमले में चार सफाई कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सूचना मिलते ही उपजिलाधिकारी अमित शेखर मौके पर पहुंचे। उनकी सख्ती देख आरोपी भाग निकले। सफाई नायक किशन कुमार की तहरीर पर पुलिस ने 8 नामजद और 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। लेकिन घटना ...