भभुआ, फरवरी 24 -- पार्टी कार्यालय से एकता चौक तक कांग्रेसजनों के गूंजे विरोध के स्वर युवा कांग्रेस नेताओं ने केंद्र की सरकार पर लगाया तानाशाही का आरोप (पेज चार) भभुआ, नगर संवाददाता। युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भान की गिरफ्तारी के खिलाफ संगठन के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को शहर में आक्रोषपूर्ण प्रदर्शन किया और केंद्र सरकार पर तानाशाह होने का आरोप लगाया। इस दौरान एकता चौक पर हुई नुक्कड़ सभा की अध्यक्ष युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष सूचित पांडेय व संचालन एनएसयूआई अध्यक्ष आनंद मोहन पटेल ने किया। मुख्य अतिथि जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राधेश्याम कुशवाहा, जिला प्रवक्ता सैयद नफीशुद्दीन, दीनानाथ गिरी, इरशाद अहमद, भभुआ प्रखंड अध्यक्ष हरीश तिवारी, अनुसूचित जनजाति के कार्यकारी अध्यक्ष नीतीश कुमार, मुकेश पटेल व महेंद्र राम उपस्थित रहे। इस दौरान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.