दरभंगा, दिसम्बर 19 -- दरभंगा। भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सह दरभंगा विधायक संजय सरावगी ने गुरुवार को पटना स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय में विधिवत रूप से पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने उनका भव्य अभिनंदन किया। इस मौके पर दरभंगा से बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी पटना गए थे। पदभार ग्रहण समारोह के दौरान दरभंगा पूर्वी जिला भाजपा के महामंत्री संजय कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह व भाजपा जिलाध्यक्ष विनय कुमार पासवान ने प्रदेश अध्यक्ष श्री सरावगी को पाग, चादर व पुष्प गुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं दीं। संजय सिंह ने कहा कि श्री सरावगी का प्रदेश अध्यक्ष बनना बिहार भाजपा के लिए नई ऊर्जा और नई दिशा देने वाला साबित होगा। उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा भाजपा आगामी चुनावों में ऐ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.