हाथरस, मई 8 -- सादाबाद। दी बार एसोसिएशन सादाबाद के वार्षिक चुनाव को लेकर शुक्रवार को नामांकन वापसी की प्रक्रिया शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। पूरे दिन चली प्रक्रिया के दौरान किसी भी प्रत्याशी ने अपना नामांकन वापस नहीं लिया। इसके बाद चुनाव अधिकारियों द्वारा नामांकन पत्रों की जांच की गई, जिसमें सभी नामांकन वैध पाए गए। अब अध्यक्ष और सचिव पद पर सीधा मुकाबला होने से चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं, जबकि अन्य कई पदों पर एक-एक नामांकन होने के कारण प्रत्याशियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया। नामांकन वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद बार एसोसिएशन परिसर में उत्साह का माहौल दिखाई दिया। निर्विरोध निर्वाचित प्रत्याशियों का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जताई और चुनाव ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.